मुंबई से कानपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट से महिला का बैग गायब
चकेरी एयरपोर्ट पर हड़कंप, दो घंटे की तलाश के बाद भी नहीं मिला बैग
एयरपोर्ट अफसर बोले— गलती से किसी अन्य यात्री ने उठा लिया होगा, गुरुवार को फिर होगी जांच
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी।
कानपुर। मुंबई से कानपुर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से एक महिला यात्री का कीमती सामान से भरा बैग गायब हो गया। घटना के बाद चकेरी एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। महिला ने एयरपोर्ट पहुंचते ही एयरलाइंस कर्मियों से शिकायत की, लेकिन करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद बैग का कोई सुराग नहीं लग सका। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बैग एक्सचेंज होने की आशंका जताते हुए गुरुवार को दोबारा तलाश शुरू करने का आश्वासन दिया है।
शारदानगर निवासी सीपी सिंह नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह 31 दिसंबर को मुंबई से कानपुर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लौटी थीं। प्रतिभा सिंह के पास कुल आठ बैग थे, लेकिन चकेरी एयरपोर्ट पर सामान मिलने के दौरान एक बैग गायब मिला।
विमान के अंदर भी की गई तलाश
प्रतिभा सिंह ने बताया कि बैग न मिलने पर उन्होंने तुरंत इंडिगो के कर्मचारियों को सूचना दी। एयरलाइंस स्टाफ ने पहले बैगेज बेल्ट और फिर विमान के अंदर भी तलाश की, लेकिन बैग का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद एयरपोर्ट पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।
परिजनों के मुताबिक, गायब बैग में बच्चों समेत परिवार के महंगे ब्रांडेड कपड़े, जरूरी दस्तावेज और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। मुंबई में घूमने और शॉपिंग के दौरान खरीदा गया अधिकांश सामान इसी बैग में रखा गया था।
सीसीटीवी और यात्री डाटा से होगी जांच
एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य यात्री ने गलती से बैग उठा लिया हो। उन्होंने कहा कि विमान में सवार सभी यात्रियों का विवरण एयरलाइंस कंपनी के पास उपलब्ध होता है।
“सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों के डाटा की मदद से यह पता लगाया जाएगा कि बैग किस यात्री ने उठाया। गुरुवार को दोबारा जांच कर बैग को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा,”
— प्रदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर
इंडिगो की उड़ानों पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल
यह पहली बार नहीं है जब चकेरी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को लेकर परेशानी सामने आई हो। इससे पहले 21 सितंबर को दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में चूहा घुस जाने के कारण विमान करीब तीन घंटे तक उड़ान नहीं भर सका था। उड़ान से ठीक पहले एक यात्री ने विमान के अंदर चूहे को दौड़ते देखा था, जिसके बाद हड़कंप मच गया था।
इसके अलावा 19 दिसंबर को कानपुर एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों के झुंड के कारण इंडिगो फ्लाइट में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। लखनऊ निवासी यात्री विदुषी मिश्रा ने बताया था कि फ्लाइट रनवे पर खड़ी थी, तभी बड़ी संख्या में मधुमक्खियां विमान के अंदर घुस गई थीं। बाद में स्प्रे कर मधुमक्खियों को हटाया गया।
145 यात्री आधे घंटे तक प्लेन में रहे बंद
26 अक्तूबर को मुंबई से कानपुर आई इंडिगो फ्लाइट का गेट करीब 30 मिनट तक नहीं खुला था। इस दौरान विमान में सवार 145 यात्री अंदर ही फंसे रहे। छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की हालत बिगड़ने लगी थी। काफी देर बाद गेट खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली थी।
यात्री सुरक्षा और सुविधा पर सवाल
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार को उम्मीद




