नववर्ष पर सख्ती और सुरक्षा, हर मोर्चे पर तैनात कानपुर पुलिस
एमपी
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी।
कानपुर।नववर्ष के अवसर पर शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस द्वारा सायं 5 बजे से ही शहरभर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। कार्यक्रम स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मंदिरों, घाटों और प्रमुख चौराहों पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस आयुक्त महोदय स्वयं गंगा बैराज पहुंचे, जहां उन्होंने वाहन चेकिंग अभियान की कमान संभालते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
रात्रि 10 बजे से तड़के 2 बजे तक शहर में विशेष सतर्कता बरती गई। इस अवधि में पुलिस बल को पूर्णतः अलर्ट मोड पर रखते हुए गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई। स्टंटबाजी, रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नववर्ष के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शांति व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि नववर्ष का स्वागत सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में हो सके।




