एक जनवरी से बदल जाएगा 19 ट्रेनों का समय, रेल यात्री टाइम टेबल देखकर निकलें, यहां देखें पूरी लिस्ट
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
उत्तर-मध्य रेलवे ने एक जनवरी 2026 से कानपुर रूट की 19 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है, जिसमें संगम, कालिंदी और मेमू जैसी ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए नए टाइम-टेबल के अनुसार स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है।
कानपुर में नए साल के पहले दिन गुरुवार से कानपुर से होकर जाने वाली 19 ट्रेनों का समय बदल जाएगा। इनमें संगम, कालिंदी, प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस समेत उत्तर-मध्य रेलवे की अन्य ट्रेनें हैं। ट्रेनों की नई समय सारिणी आधिकारिक तौर पर एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। 64204 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू अब कानपुर सेंट्रल से 06:55 की जगह सात बजे, 54158 फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर अब अनवरगंज पर 12:50 की जगह 12:55 पर आएगी।
ट्रेन नंबर-15038 कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस अब अनवरगंज पर शाम 06:20 की जगह 06:30 बजे आएगी। वहीं, 14164 मेरठ सिटी-सूबेदारगंज संगम एक्सप्रेस का सूबेदारगंज पर आगमन सुबह 08:30 की जगह 08:25 बजे होगा। भिवानी जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली 14118 कालिंदी एक्सप्रेस का पांच मिनट पहले 12:50 बजे आगमन होगा। ट्रेन नंबर 12403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस अब रात 11:10 की जगह 11:05 बजे रवाना होगी, 14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस भी अब दोपहर 03:20 की जगह 03:10 बजे रवाना होगी।




