🗞️ 31/12/2025 देश–राज्यों से बड़ी खबरें
🌍 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय
1️⃣ यूक्रेन द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाने की खबरों पर भारत ने चिंता जताई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा— शांति ही एकमात्र समाधान है, ऐसे कदमों से बचा जाना चाहिए। इस पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नाराज़गी जताई।
2️⃣ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा—
“दुश्मनी खत्म करने और शांति स्थापित करने के लिए चल रही कूटनीतिक कोशिशें ही सबसे बेहतर रास्ता हैं। सभी पक्ष ऐसे कार्यों से बचें जो इन प्रयासों को कमजोर करें।”
3️⃣ प्रधानमंत्री मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा—
30 दिसंबर 1943 को उन्होंने पोर्ट ब्लेयर में पहली बार तिरंगा फहराया था।
🏛️ राजनीति
4️⃣ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा—
2026 का पश्चिम बंगाल चुनाव घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा, यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है।
5️⃣ अमित शाह का ममता सरकार पर हमला—
“हमारी सरकार आई तो परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा।”
6️⃣ ममता बनर्जी का पलटवार—
“अगर आतंकी बंगाल में हैं, तो पहलगाम हमला आपने करवाया?”
अमित शाह को बताया दुशासन।
7️⃣ पुणे महानगरपालिका चुनाव से पहले NDA में दरार के संकेत—
बीजेपी-शिवसेना गठबंधन टूटने के कगार पर।
✈️ यातायात व सुरक्षा
8️⃣ भारतीय सेना के ध्रुव-NG हेलिकॉप्टर में अब आम नागरिक भी यात्रा कर सकेंगे।
उड्डयन मंत्री नायडू ने हरी झंडी दी—
मेडिकल इमरजेंसी, पर्यटन और आपदा राहत में होगा इस्तेमाल।
9️⃣ अल्मोड़ा बस हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया।
160 फीट गहरी खाई में गिरने से 7 की मौत, 12 गंभीर घायल—
घायलों को हेलिकॉप्टर से AIIMS पहुंचाया गया।
🔟 फ्लाइट लेट या कैंसिल हुई तो यात्रियों को मिलेगा खाना और रिफंड।
सरकार की नई एडवाइजरी— एयरलाइंस को सख्त निर्देश।
👨👩👦 राजनीतिक परिवार
1️⃣1️⃣ प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई की चर्चाएं तेज।
गर्लफ्रेंड अविवा बेग को फोटोग्राफी का शौक, उनकी मां नंदिता ने कांग्रेस मुख्यालय डिजाइन किया।
1️⃣2️⃣ बेटे की सगाई की चर्चा के बीच प्रियंका गांधी रणथंभौर पहुंचीं, राहुल गांधी भी साथ।
जयपुर में जंतर-मंतर पर भारी भीड़, जैसलमेर के होटल-रिसॉर्ट फुल।
💰 अर्थव्यवस्था व बाज़ार
1️⃣3️⃣ ITR फाइल करने का आज आखिरी दिन।
70 लाख से ज्यादा रिटर्न पेंडिंग—
डेडलाइन चूकी तो 25% से 70% तक अतिरिक्त टैक्स देना होगा।
1️⃣4️⃣ स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कटौती संभव।
31 दिसंबर तक फैसला— PPF और सुकन्या समृद्धि पर असर पड़ सकता है।
1️⃣5️⃣ देश में कुल ATM की संख्या 2.51 लाख।
एक साल में 2,360 ATM बंद—
डिजिटल पेमेंट बढ़ने का असर।
1️⃣6️⃣ शेयर बाजार में सपाट कारोबार।
सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 84,675 पर बंद—
ऑटो और मेटल सेक्टर में खरीदारी।
❄️ मौसम
1️⃣7️⃣ कड़ाके की ठंड का कहर—
UP में तापमान 4.4°C
100 से ज्यादा ट्रेनें लेट
MP में गाड़ियों पर जमी बर्फ
बिहार के 29 जिलों में कोल्ड-डे
दिल्ली में 118 फ्लाइट कैंसिल
31/12/2025 देश–राज्यों से बड़ी खबरें
Leave a comment
Leave a comment




