युवा व्यापारी नेता आयुष द्विवेदी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
कानपुर – युवा व्यापारी नेता व अधिवक्ता आयुष द्विवेदी (अध्यक्ष कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल) का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर कानपुर शहर के व्यापारी भाइयों व शुभचिंतकों के साथ आयुष द्विवेदी ने केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर आये सभी व्यापारी भाईयो ने आयुष द्विवेदी को अपनी शुभकामनाएं दी। अपने जन्मदिन पर आयुष द्विवेदी ने वहां पर मौजूद सभी लोगो को धन्यवाद देने के साथ सभी का आभार भी प्रकट किया। साथ ही वहां मौजूद सभी लोगो का मुंह भी मीठा कराया। इस मौके पर शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा ने कहा की आज आयुष के जन्मदिन पर जिस तरह सभी व्यापारी भाइयो इतना प्यार और स्नेह दिया है और सभी ने मिलकर आयुष का जन्मदिन बडी ही धूमधाम से मनाया मुझे बड़ा गर्व है इस बात का सभी लोग इस मौके पर एक साथ मौजूद है। साथ ही आयुष द्विवेदी को मै अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि वह दिन-रात तरक्की करें। साथ ही अपने परिवार व हमारे अतिप्रिय मित्र व आयुष के पिता स्व० विनय द्विवेदी का नाम रोशन करें। । साथ ही भीषण ठंड के इस मौसम मे जरूरतमंद लोगो को वस्त्र देने के साथ उनको भोजन भी वितरण किया गया। जन्मदिन मे शामिल लोगो मे शंकर सेना प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान, अमर नाथ शुक्ला, अतुल द्विवेदी, संजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, अभिषेक जैन, रितेश तिवारी, अर्जुन ठाकुर, मयंक मिश्रा, मुकुल वर्मा, विश्वास शुक्ला, हर्ष गुप्ता, करण निगम रवि वर्मा,अखंड प्रताप सिंह, हिमांशु आदि व्यापारी भाई वा अधिवक्ता बंधु मौजूद रहे।




