*उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत*
ख़बर उन्नाव से है जहां थाना सफीपुर क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर के पास मंगलवार शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन कौनौजिया (26) पुत्र रमेश कौनौजिया निवासी उनवा, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन कपड़ों में प्रेस का काम करता था। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे वह पैदल जा रहा था, तभी गोपालपुर के पास अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था तथा एक छोटी बहन भी है। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाइट – सुमित कन्नौजिया मृतक का भाई।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




