कानपुर
*भाजपा कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन पर जिला अध्यक्ष ने जताई आपत्ति, थाने में बढ़ा सियासी तनाव*
*भाजपा कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष के खिलाफ़ दिखी नाराज़गी*
*नजीराबाद थाना परिसर उस समय राजनीतिक तनाव का केंद्र बन गया, जब कौशलपुरी मंडल के भाजपा महामंत्री से कथित तौर पर क्षेत्रीय चौकी प्रभारी द्वारा अभद्रता और परिवार के साथ घर जाते समय तलाशी लेने का आरोप सामने आया।*
*घटना से नाराज़ मंडल महामंत्री ने समर्थकों के साथ थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन कर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।धरने के दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी से स्थिति और गरमा गई*।
*इसी बीच भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष ने धरना-प्रदर्शन पर आपत्ति जताते हुए कार्यकर्ताओं को थाना परिसर से बाहर कर दिया, जिससे पार्टी के अंदर ही कार्यकर्ताओं में असंतोष खुलकर सामने आ गया*।
*कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष की कार्रवाई से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे भी नाराज़गी जताई, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया। पूरी घटना ने पार्टी और पुलिस के बीच समन्वय तथा आंतरिक अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं*।
डिस्ट्रिक हेड।
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




