कानपुर ब्रेकिंग….
*कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन डीसीपी,एसीपी के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास के तहत नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह एवं सहयोगी पुलिस टीम ने यशोदा नगर क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है।*
*कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 74 पैकेट गांजा जब्त किए गए हैं, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है।*
*पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शहर में सक्रिय नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार है। आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
डिस्टिक हेड।
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




