सेना में चयनित छात्रों ने एकेडमी आ गुरुजन का लिया आशीर्वाद

आर्मी में चयन के बाद सभी छात्रों ने मन्दिर पहुंच माथा टेका। हुई पुष्प वर्षा
भारतीय सेना में चयनित हुए दर्जनों जवानों के सम्मान हेतु आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन कानपुर डिफेन्स फिजिकल एकेडमी में किया गया। नौबस्ता बंबा रोड पर जैसे ही सेना में चयनित छात्र पहुंचे बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं सहित क्षेत्रीय आम जनमानस ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के तकरीबन 14 हजार छात्र छात्राओं को एकेडमी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से विभिन्न विभागों में चयन हो सका है। बेहतर फिजिकल तैयारियों एवं कड़े निर्देशों की बदौलत ही कानपुर डिफेन्स फिजिकल एकेडमी भारत में छात्र छात्राओं की पहली पसन्द है। आज सेना में चयनित हुए छात्रों को बाबा श्री श्याम की प्रतिमा भेट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना उनके द्वारा की गई। डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने एकेडमी के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपकी कुशल क्षमता एवं निर्देशन के कारण ही आज भारी संख्या में जवानों का चयन हुआ है। श्री शुक्ला ने इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको भी कठिन परिश्रम करना होगा तब कही कही जाकर सफलता मिल सकेगी। सेना में चयनित छात्रों ने हनुमान जी महाराज के मंदिर जाकर माथा टेक अपनी अपनी टोपियां भगवान के चरणों में समर्पित की। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के जोरदार नारे लगाए गए। मुख्य रूप से कोच आदित्य अंकित मैनेजर शैलेन्द्र यादव श्याम सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




