प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि मंडल के संग कमिश्नर एवं जिलाधिकारी से मिले।
पिछले दिनों हुए प्रदेश अध्यक्ष के निवास हुआ था बम से हमला
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया के संग प्रदेश प्रतिनिधि मंडल कानपुर कमिश्नर एवं जिलाधिकारी कानपुर से मिला। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने जिलाधिकारी एवं कानपुर कमिश्नर से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि हमलावरों ने बम से हमला करने से पहले रेकी की थी। फरार आरोपी उस समय गाड़ी के भीतर था जिसको हमले के स्थान की पूर्ण जानकारी पहले से ही थी। श्री भदौरिया ने स्थानीय पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि मात्र 20 घंटों में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपियों को उनके सही स्थान पर भेज दिया किंतु वह अभी भी इस हमले से सदमे में है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया एवं प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कानपुर कमिश्नर से आग्रह कर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया पर प्रदेश भर की जिम्मेदारी है लाखों लाख समाज के लोगों से मिलने उन्हें अक्सर प्रदेश भर में जाना पड़ता हैं ऐसे हमले से कही न कही क्षत्रिय समाज में प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा को मौजूदा समय में अहम माना जा रहा है। मंडल अध्यक्ष महेंद्र तोमर ने जिलाधिकारी कानपुर से प्रदेश अध्यक्ष की अविलंब पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए हमले की निष्पक्ष जांच की बात कही। इस दौरान मुख्य रूप से
मंडल अध्यक्ष महेंद्र तोमर रामपाल सिंह चौहान योगेन्द्र सिंह राजावत प्रमोद सिंह राठौर कृष्ण बहादुर सिंह अतुल सिंह आशुतोष सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




