*उन्नाव मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को सुरक्षा का दृढ़संकल्प दिलाया
।*
खबर उन्नाव से है जहाँ
मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम का आयोजन किया गया पुलिस ने गांवों में चौपाल लगगकर महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शशक्त और जागरूकता लाने के उधेश्य से किया गया।
विओ:// जनपद के असोहा क्षेत्र में पिपरी व नौगवां गाँव में क्षेत्राधिकारी पुरवा तेज बहादुर सिंह एवं थाना प्रभारी निखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं और छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, नारी सुरक्षा और नारी सम्मान के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें हेल्पलाइन नंबर यूपी 112, 1090, 1076, 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, 108 के बारे में बताया गया इस दौरान महिलाओं को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी भी दी गयी। पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके पुलिस विभाग महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे है। इस कार्यक्रम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रही हैं।कार्यक्रम में क्षेत्राअधिकारी पुरवा तेजबहादुर,थाना प्रभारी निखलेश कुमार,महिला आरक्षी पारुल,सीमा वर्मा,कांस्टेबल राहुल,नकुल,शनी,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा प्रसाद वर्मा,ग्राम रामनरेश लोधी सहित सैकड़ों महिलाये शामिल हुवी।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




