*उन्नाव में स्कूल से लौटते वक्त छात्र पर हमला, तीन दोस्तों ने धारदार हथियार से किया हमला, अस्पताल में भर्ती*
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां सदर कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूली छात्र पर उसके तीन सहपाठियों ने हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार दोपहर को करोवन मोड़ के पास होंडा एजेंसी के सामने हुई। घायल छात्र अटल बिहारी स्कूल में पढ़ता है। वह रोजाना की तरह घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद उसके स्कूल के तीन साथी आवेश, जुनैद और कौसर ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया। आरोपी छात्रों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीर और परिजनों की मदद से घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित छात्र के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बच्चों के बीच बढ़ते विवादों को समय रहते नहीं सुलझाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोर उम्र के बच्चों में आपसी झगड़े आम हैं। लेकिन इस बार मामला हथियार तक पहुंच गया। घायल ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।
बाइट – मोहम्मद इशान घायल छात्र।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




