अयोध्या।
7 सितंबर को रामलला और अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के दर्शन 9 घंटे तक बंद रहेंगे।
रात 9:59 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू होगा, जो 1:29 बजे तक चलेगा।
ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
रविवार दोपहर 12:30 बजे से ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस दौरान दर्शन के लिए न आएं।
सूतक काल समाप्त होने के बाद ही भगवान के दर्शन संभव होंगे।
सोमवार सुबह मंगला आरती के बाद मंदिरों के कपाट पुनः खोले जाएंगे।
सूतक काल में बच्चों और बुजुर्गों को छोड़कर किसी को भी भोजन करने की अनुमति नहीं है।
इस दौरान प्रभु का भजन-कीर्तन और मंत्रजाप करना सबसे शुभ माना जाता है।
देश-विदेश से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं से अपने कार्यक्रम इस बदलाव को ध्यान में रखकर तय करने की अपील की गई है।




