कागज फैक्ट्री में बाढ़ का पानी घुसने से लाखों का माल डूबा
कालपी जालौन
(रिपोर्टर )सलमान खान
यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के कारण शुक्रवार को कागज फैक्ट्री एवं बाढ़ के पानी में डूब गई। यमुना के बाढ़़ का पानी रामगंज, कागदीपुरा, आलमपुर आदि मुहल्लों में घुस गया। रामगंज स्थित रौनक हैंड मेड पेपर की कागज फैक्ट्री भी बाढ़ का पानी मे डूब गई। प्रोपराइटर मुहम्मद नदीम ने बताया कि फैक्ट्री में रखा सामना व मशीने डूब गई। जिसमें लाखों रुपए की क्षति हुई है। उन्होंने शासकीय मदद दिलाने की मांग उठाई है।
फोटो – यमुना की बाढ़ में डूबीं कागज फैक्ट्री के पास मौजूद उद्यमी




