*बड़ी खबर*
*तब्लीगी जमात के 70 लोगों के ऊपर दर्ज 16 FIR दिल्ली हाई कोर्ट ने की रद्द*
कोरोना फैलाने के आरोप में तब्लीगी जमात के 70 लोगों के खिलाफ दर्ज 16 FIR दिल्ली हाई कोर्ट ने आज रद्द कर दिया ।
आपको बता दें कि नई दिल्ली साल 2020 में काेराना महामारी के दौरान तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए विदेशियों को शरण देने के आरोप में 70 भारतीय नागरिकों के खिलाफ हुई 16 FIR दिल्ली पुलिस ने की थी।
जिसे आज दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया. न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने कहा कि इनके खिलाफ पेश चार्जशीट रद्द की जाती हैं।
70 भारतीयों को आरोपित बनाने वाली कुल 16 FIR को आरोपितों के वकीलों ने अदालत में चुनौती दी थी।
इस मामले में अधिवक्ता आशिमा मंडला और मंदाकिनी सिंह ने अदालत में याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखा पक्ष रखते हुए आरोपितों के अधिवक्ताओं ने कहा कि निषेधाज्ञा केवल धार्मिक सभाओं और समारोहों पर रोक लगाती है और उन्होंने केवल उपस्थित लोगों को आश्रय प्रदान किया था।




