*डीसीएम और कंटेनर की टक्कर : डीसीएम चालक व परिचालक की मौत, कंटेनर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल*
उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा भोर पहर भट्टाचार्य गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार डीसीएम और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन चकनाचूर हो गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को केबिन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने डीसीएम के चालक और परिचालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक राहुल सिंह (35), पुत्र वकील सिंह, निवासी रामादेवी, कानपुर को हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
बाइट : श्री मधुपनाथ मिश्रा क्षेत्राधिकारी सफीपुर द्वारा दी गयी बाइट ।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




