कृषि आदान व्यापारियों का विरोध, उन्नाव में एक दिन का बंद, व्यापारियों ने दी लाइसेंस छोड़ने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से है जहां कृषि आदान व्यापारियों ने विभागीय कार्रवाई के विरोध में एक दिवसीय बंद किया। खाद, बीज और कीटनाशक व्यापारियों पर हो रही छापेमारी और लाइसेंस निलंबन के विरोध में यह कदम उठाया गया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की कार्रवाई से व्यापारी डरे हुए हैं। यूरिया और अन्य उर्वरकों पर कंपनियां एफओआर सुविधा नहीं दे रही हैं। जबरन टैगिंग से व्यापारियों का खर्च बढ़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कीटनाशक की गुणवत्ता के लिए उन्हें दोषी ठहराना गलत है। लाइसेंस और गोदाम की मंजूरी लखनऊ से होती है। अगर पैकिंग में छेड़छाड़ नहीं की गई है, तो जिम्मेदारी निर्माता कंपनी की होनी चाहिए।
बता दे कि बीज व्यापार में भी कई समस्याएं हैं। बीज अधिनियम 1966 और बीज नियंत्रण आदेश 1983 के तहत पूरे प्रदेश में एक लाइसेंस होना चाहिए। लेकिन हर जिले में अलग लाइसेंस मांगा जा रहा है। सब्जी बीजों की विविधता के कारण स्टॉक बोर्ड पर विवरण देना मुश्किल है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इससे आने वाले खरीफ सीजन में किसानों को खाद, बीज और कीटनाशकों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
बाइट – राजू गुप्ता दुकानदार
रिपोर्टर :- अस्तित्व कुशवाहा
उन्नाव संवाददाता




