लखनऊ 3 फरवरी 25-नगर निगम लखनऊ के खास कर राजस्व सम्वर्ग से जुडे सभी कर्मचारियो की समस्याऔ के सम्बन्ध में तत्काल नगर निगम प्रशासन एवं शासन द्वारा निराकरण किए जाने की अवश्यकता पर संगठन ने चेतावनी देते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
लगभग पिछले एक वर्ष से टैक्स वसूली आदि को लेकर 24 घंटे सभी टैक्स से जुडे राजस्व निरीक्षक, सम्बंधित लिपिक एवं उनके सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि इस कदर परेशान है कि न परिवार, न घर बार देख पाए रहे और न अपनी सेहत का ध्यान दे पाए रहे।
अनैतिक रुप से टैक्स वसूली का दबाव, निलंबित एवं वार्ड से हटाने आदि की धमकी, कोई छुट्टी नही,हर छुट्टी में वसूली कैम्प,इन कर्मचारियो का समाजिक, घर,परिवार की शादी-ब्याह आदि सब प्रभावित है।
यह दबाव सरकार व शासन की गलत नीतियो के कारण आज निकायो की दुर्दशा हो रही,निकायो का करोडो टैक्स आज सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालय पर बकाया है परन्तु उनके बजट से आज सीधे कटौती करके निकायो को नही दिया जा रहा,उसके लिए हमारी निकाय बराबर दबाव बनाने के अलावा कर ही क्या सकती, न अवश्यकता अनुसार कर्मचारी है,न कोई भर्ती हो रही,सैकडो किलोमीटर का कार्यक्षेत्र बढ चुका,वही आम नागरिको से वसूली का दबाव बना रहता,जिससे इससे जुडे कर्मचारियो पर अनावश्यक दबाव बना रहने के कारण आज इस सम्वर्ग के कर्मचारी मानसिक रुप से परेशान, डिप्रेशन, हाई ब्लडप्रेशर आदि विमारियो से ग्रसित हो रहे।
संगठन का स्पष्ट मत है कि नगर निगम की कार्यप्रणाली में मूल भूत सुधार किया जाए, छुट्टियो में अति आवश्यक के अतिरिक्त कार्यालय न खोले जाय,इन कार्यो के कर्मचारियो के स्वास्थ्य व सेहत का विशेष ध्यान दिया जाए,अनावश्यक प्रताड़ना,धमकी व अभ्रद भाषा आदि बन्द किया जाए,अन्यथा संगठन संघर्ष हेतु बाध्य होगा।
सुलभ संदर्भ हेतु- 1-मा.महापौर जी,नगर निगम लखनऊ
2- प्रमुख सचिव, नगर विकास, उ.प्र.शासन
3-नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ
शशि कुमार मिश्र अध्यक्ष नगर निगम जल कल कर्मचारी संघ, लखनऊ
लखनऊ 3 फरवरी 25-नगर निगम लखनऊ के खास कर राजस्व सम्वर्ग से जुडे सभी कर्मचारियो की समस्याऔ के
Leave a comment
Leave a comment




