By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: राम रहीम एक बार फिर आया जेल से बाहर; मिली 21 दिन की फरलो; यूपी के बरनावा आश्रम में होगा ठिकाना*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > राम रहीम एक बार फिर आया जेल से बाहर; मिली 21 दिन की फरलो; यूपी के बरनावा आश्रम में होगा ठिकाना*
देश

राम रहीम एक बार फिर आया जेल से बाहर; मिली 21 दिन की फरलो; यूपी के बरनावा आश्रम में होगा ठिकाना*

timesandspace
Last updated: 2024/08/13 at 9:41 AM
timesandspace
Share
4 Min Read
SHARE

राम रहीम एक बार फिर आया जेल से बाहर; मिली 21 दिन की फरलो; यूपी के बरनावा आश्रम में होगा ठिकाना*

हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो दी है। राम रहीम 21 दिन के लिए जेल से बाहर आ गया है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाबा राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। प्रदेश सरकार ने उसे 21 दिन की फरलो दिया है। मंगलवार सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर हनीप्रीत सुनारिया जेल से राम रहीम को लेकर यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुई।

एक गाड़ी में हनीप्रीत के अलावा ड्राइवर राजा और सीपी अरोड़ा, जबकि दूसरी गाड़ी में ड्राइवर प्रीतम, एडवोकेट हर्ष अरोड़ा और डॉक्टर पीआर नैन थे। पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को जेल से यूपी ले जाया गया है।
गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। तभी से वह सुनारिया जेल में बंद है। पिछली बार 19 जनवरी को सरकार ने रामरहीम को 50 दिन की पैरोल दी थी, जो यूपी के बरनावा आश्रम में व्यतीत की गई।
इसके बाद हाईकोर्ट ने एक याचिका पर फैसला दिया था कि रामरहीम को पैरोल या फरलो हाईकोर्ट की अनुमति के बगैर न दी जाए। राम रहीम की तरफ से हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर पैरोल या फरलो पर रोक हटाने की मांग की थी।
हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि प्रदेश सरकार रामरहीम की पैरोल या फरलो देने का फैसला खुद ले। इसके बाद रामरहीम ने 21 दिन की फरलो की अर्जी दाखिल की थी। सरकार ने अर्जी स्वीकार कर ली और सोमवार को फरलो मंजूर कर ली।
प्रशासन ने जेल परिवार के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। ऐसे में मंगलवार सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर हनीप्रीत अपनी टीम के साथ रामरहीम को लेने जेल परिसर पहुंची, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद 6 बजकर 46 मिनट पर रामरहीम को लेकर काफिला यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। रामरहीम अब 13वीं बार जेल से बाहर आया है। आठवीं बार फरलो मिली है।
*कब-कब जेल से बाहर आया गुरमीत*
20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली।
12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच के लिए लाया गया।
17 मई 2021: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई। पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया।
3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया।
8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स ले जाया गया। वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात की जांच की जा रही है।
फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली।
जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली।
अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली।
21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली।
20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली।
20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली।
19 जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल मिली।
13 अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो मिली।

ब्यूरो रिपोर्ट

You Might Also Like

LoC पर पाकिस्तान के 68 आतंकी लॉन्चपैड सक्रिय:120 आतंकी भारत में घुसने की तैयारी में; सुरक्षाबलों को निर्देश- टेररिस्ट सीमा के करीब न पहुंचें

मिशन रक्षा , DRDO की शानदार उपलब्धि ,मेक इन इंडिया 🇮🇳🇮🇳

Breaking* 🚨🔥 CJI सूर्यकांत ने फैसला सुनाया कि मंदिर का धन देवता का है, न कि किसी व्यक्ति या सहकारी बैंक को समृद्ध करने के लिए।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026: मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करने के लिए सिर्फ 5 दिन शेष, 11 दिसंबर अंतिम तिथि

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..* *07 – दिसम्बर – रविवार*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

07.12.2025
Daily E-paper
06.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देशविदेश

LoC पर पाकिस्तान के 68 आतंकी लॉन्चपैड सक्रिय:120 आतंकी भारत में घुसने की तैयारी में; सुरक्षाबलों को निर्देश- टेररिस्ट सीमा के करीब न पहुंचें

December 7, 2025
featured image
देश

मिशन रक्षा , DRDO की शानदार उपलब्धि ,मेक इन इंडिया 🇮🇳🇮🇳

December 7, 2025
धर्मदेश

Breaking* 🚨🔥 CJI सूर्यकांत ने फैसला सुनाया कि मंदिर का धन देवता का है, न कि किसी व्यक्ति या सहकारी बैंक को समृद्ध करने के लिए।

December 7, 2025
राज्यदेशराजनीति

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026: मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करने के लिए सिर्फ 5 दिन शेष, 11 दिसंबर अंतिम तिथि

December 7, 2025

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • कॉनस्तांतिनिव्का एक्सिस पर रूसी बलों ने तीन यूक्रेनी तैनाती स्थलों और एक UAV नियंत्रण केंद्र पर सामूहिक ‘Grad’ रॉकेट स्ट्राइक की है💥💥
  • *ब्रेकिंग:*💥 अफ़गान सेना ने चमन बॉर्डर पर बोल्डक गेट के एक तरफ़ ज़ोरदार झड़पों के बीच बम धमाके किए हैं।
  • सुपर पावर बांग्लादेश
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?