वैक्सिनोलॉजी पर एक संगोष्ठी का आयोजन
कानपुर नगर,
भारतीय बालरोग एकेडमी द्वारा वैक्सिनोलॉजी पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर जे एन भल्ला, डॉक्टर धीरेन्द्र कुमार, डॉक्टर योगेश टंडन, डॉक्टर वी एन त्रिपाठी, डॉक्टर सुनील तनेजा ने की। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष डॉ यशवन्त राव व सचिव डॉक्टर अमितेश यादव ने किया ।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बैंगलोर से आई डॉक्टर सुनीता ने बताया कि शिशुओं को जीवित रहने वस्वस्थ रहने के लिए टीकाकरण जरूरी है। नियमित टीकाकरण को छोड़ने से नवजात के जीवन पर जानलेवा प्रभाव पड़ सकता है शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी और कम लागत का तरीका है शिशुओं को नियमित टीकाकरण किया जाए तो विश्व में लगभग 15 लाख शिशु को मृत्यु से रोका जा सकता है। उन्होंने इनफ्लुएंजा के बारे मे बताया कि यह एक संक्रामक वायरल स्वसन रोग है जो इनफ्लुएंजा वायरस के कारण होता है इसके लक्षण बुखार, सिर दर्द, उल्टी ,बदन दर्द आदि हैं। कार्यक्रम के अंत में पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमें वैक्सिनोलॉजी से संबंधित प्रश्नों के उत्तर डॉक्टर सुनीता ने दिया। कार्यक्रम में पूर्व डी जी एम आई डॉक्टर वीएन त्रिपाठी, डॉक्टर राज तिलक,डॉक्टर देवेंद्र अवस्थी, डॉक्टर शैलेंद्र गौतम, डॉक्टर जेके गुप्ता ,डॉ अनुराग भारती, डॉक्टर आर सी गुप्ता, वा लगभग 40 बाल रोग विशेषज्ञ मौजूद रहेl
हरिओम की रिपोर्ट