अब हुई बारिश को बर्बाद हो जायेंगे किसान
अगले 10 दिनो तक मौसम रहेगा साफा, निकलेगी धूप, 18, 19 तथा 24 मार्च को छाये रहेगे आंशिक बादल
12 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से चलती रहेंगी हवाऐ, बढेगा तापमान
कानपुर नगर, बीते सप्ताह मौसम में हुए परिवर्तन के साथ अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के मस्तक पर चिंता की रेखाएं गहरी कर दी थी। वर्ष तथा ओलावृष्टि के कारण बिधनू, बिठूर, सरसौल, कल्याणपुर सहित कानपुर से लगे कई ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में खडी फसल को भारी नुकसान हुआ, खेतों में पौधे गिर गए, जिसके कारण गेहूं, आलू, मटर, करेला सहित अन्य फसलों को बडा नुकासान हुआ है और इससे किसान भी परेशान हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दस दिनों में मौसम साफ रहेगा लेकिन 18, 19 तथा 24 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेगे तो वहीं तापमान बढेगा।
बीते सप्ताह कानपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण खेतों में खडी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों की फसलें गिर गयी। खेतों में गेंहू की फसलों में बालियां आई ही थी जो बारिश के कारण खेतों में गिर गयी। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के तथा बंगाल की खाडी से आई चक्रवर्ती हवा के कारण हुआ था। इस बारिश के कारण तिलहन को ज्यादा नुकसान पहुंचा वहीं बारिश के कारण होने वाले नुकसान को 5 प्रतिशत बताया गया है लेकिन इस बारिश के कारण कई किसानों की फसल और मेहनत बर्बाद हो गयी और उनके सामने अपने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खडी हो चुकी है। गेहूं के साथ ही मटर, करेला, आलू सहित अन्य फसलों का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि आने वाले दस दिनों तक मौसम साफ रहेगा, 18, 19 और 24 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेगे और 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी। रविवार को उच्चतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा आर्द्रता 31 प्रतिशत दर्ज की गयी। आज सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बने रहने की उम्मीद है तो वहीं 10 किलोंमीटर की रफ्तार से हवायें चलेंगी। मंगलवार से तापमान में बढोत्तरी हो सकती है और पारा 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हरिओम की रिपोर्ट