दुकानों का बकाया किराया लेने नगर निगम की दलबल के साथ पहुंची टीम से हुआ विवाद।
कानपुर नगर, कलक्टरगंज बाजार* मे नगर निगम की दुकानों का बकाया किराया लेने नगर निगम की दलबल के साथ टीम के पहुंचने पर कुछ व्यापारियों ने अपने हिसाब से किराया की किश्त दे दिया लेकिन व्यापारी सुरेश गुप्ता से दबाव बनाकर एक लाख रु की चेक ले ली और रसीद काट दी। उस व्यापारी ने कहा कि इतने रूपये मेरे एकाउन्ट मे नहीं और न ही इतना दे पाने कि स्थिति मे है इसके बावजूद चेक लेकर रसीद काट देने की जानकारी मिलने पर वहां भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा महानगर अध्यक्ष व कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मिश्र व संयोजक अनुराग जायसवाल आदि व्यापारी सुरेश गुप्ता की दूकान पर आ गए और विवाद होने लगा जिससे मामला थाने पर पंहुचा |
मामला बढ़ने व थाने मे जाने की सूचना मिलने पर भारतीय उद्योग व्यापाए मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र भी कलक्टरगंज थाने पंहुचे | इस दौरान सुरेश गुप्ता सहित अगल बगल के कुछ व्यापारियों ने दुकाने बंद कर दी| कलक्टरगंज थाने मे ए सी पी मोहसिन रज़ा व थाना प्रभारी ललित कुमार व नगर निगम जोन 1 के जोनल अधिकारी विद्यासागर* ने आकर ने व्यापारियों से बात की | थाने मे हुई वार्ता मे आशीष मिश्र ने अधिकारियो को बताया कि ये सन 2016 मे नगर निगम द्वारा अचानक दुकानों का कई गुना किराया बढ़ाने से व्यापारियों को दिक्कत आई तभी से किराया बकाया चल रहा है और कोरोनाकाल मे आर्थिक दिक्कत आने से बकाया व बढ़ गया छोटी और दुकानों व बड़ी दुकानों मे किराये मे क्षेत्रफल के हिसाब से ज़्यादा अंतर नहीं है पहले छोटी दुकानों का किराया बड़ी दुकानों के हिसाब से कम किया जाय और व्यापारी सुरेश गुप्ता की चेक व रसीद वापस की जाय|इस पर काफ़ी देर तक वार्ता के उपरांत समझौता हुआ कि बड़ी दुकानों के क्षेत्रफल के हसाब से छोटी दुकानों के किराये को कम किया जायेगा इसके लिए प्रार्थना पत्र दे और व्यापारी सुरेश गुप्ता की चेक व रसीद वापस करते हुए 50 हज़ार की चेक लेकर विवाद निपटाया गया | विवाद व थाने मे व्यापारियों मे कलक्टरगंज उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता राजा,संजय गुप्ता,सावन कुमार मौर्य,अखिलेश कुमार गुप्ता,अजय मेहरोत्रा,लखन गुप्ता,मधुवन बिहारी गुप्ता आदि थे |
हरिओम की रिपोर्ट