लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विवेकखंड-4 के द एलीट इन होटल में सोमवार रात एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। होटल मैनेजर ने रात करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना दी कि कमरा नंबर 301 दोपहर से बंद है।
सूचना पर गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे की दरार से देखने पर युवक पंखे से रस्सी के सहारे लटका दिखाई दिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।
फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई के बाद होटल स्टाफ की मदद से युवक को नीचे उतारा गया। पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कमरे से मोबाइल और लैपटॉप समेत सामान मिला
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन, फंदे में इस्तेमाल हरे रंग की रस्सी और काले रंग का बैग बरामद किया। बैग में कपड़े और अन्य सामान था। सभी सामान को नियमानुसार कब्जे में लेकर सुरक्षित किया गया है।
संवाददाता मो ताशकैन




