💁🏻♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, सेखवापुर गांव में युवक पर जानलेवा हमला, सोनू दीक्षित पर घात लगाकर चाकू से हमला, हमले के बाद जान बचाकर मौके से भागे पीड़ित, आशीष समेत कई लोगों पर पथराव का आरोप, माल थाना क्षेत्र के सेखवापुर गांव का मामला
➡लखनऊ, माल थाना क्षेत्र के इटौंजा रोड पर हादसा, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर
➡अमेठी, ट्रक और डीसीएम में जोरदार टक्कर, डीसीएम ड्राइवर की मौके पर मौत, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡बस्ती, संदिग्ध हालत में युवक की मौत, ट्रक से कुचलकर हत्या की आशंका, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, मुंडेरवा क्षेत्र के चीनी मील परिसर का मामला
➡झांसी, दद्दा ध्यानचंद के परिवार के सदस्य से ठगी, अजय कुमार सिंह से 40 लाख की ठगी, पुलिस ने ठग समीर सामंथ को किया अरेस्ट, आरोपी के बैंक खाते में 37 लाख रुपये फ्रीज, शातिर को नवाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया
➡कानपुर, विधायक सरोज कुरील के PRO पर हमला करने का आरोप, मनीष तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, युवक पर कुल्हाड़ी से किए वार, युवक गंभीर घायल, कुल्हाड़ी से कार में भी की गई तोड़फोड़, गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था विवाद, घाटमपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा मामला
➡अलीगढ़, कोल MLA अनिल पाराशर का विवादित बयान, लुटेरों को अल्लाह मियां के पास पहुंचा दिया-MLA, महिलाओं के कुंडल लूटने वालों को पहुंचा दिया-MLA, पुलिस मुठभेड़ को लेकर अनिल पाराशर ने टिप्पणी की
➡ग्रेटर नोएडा, UP इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण, ट्रेड शो का चौथा संस्करण होगा 4 गुना भव्य, 75 देशों से 550 विदेशी खरीदार होंगे शामिल, चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक होगा, जापान के ओसाका में विशेष रोड शो का आयोजन, 17 से 19 जून तक रोड शो आयोजित किया जाएगा
➡नोएडा, नोएडा एयरपोर्ट तीसरे चरण का भूमि अधिग्रहण तेजी से, तीन माह में 72% जमीन का अधिग्रहण पूरा, 70% किसानों की मुआवजा फाइलें प्रशासन को भेजीं, 14 गांवों के किसानों का इंतजार खत्म, जल्द खातों में आएगा मुआवजे का पैसा
➡कानपुर, कांग्रेस नेता के बेटे की संदिग्ध मौत, होटल में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, फजल खान के बेटे का शव लटका मिला, महिला मित्र के साथ रुका था, वह बाद में चली गई
➡फिरोजाबाद, नारखी ब्लॉक के किसानों का आरोप, किसानों का बीमा कंपनी पर आरोप, HDFC ERGO फसल बीमा कंपनी पर आरोप, चुनिंदा किसानों को लाभ देने का आरोप, भानू गुट ने दी आंदोलन की चेतावनी
➡कानपुर, पुराने मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ की मारपीट, क्लीनिक से निकलते समय लोगों ने घेरा-महिला, लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़े- पीड़ित महिला, कल्याणपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना
➡अलीगढ़, कस्बे के खंडहर में नरबली देने की कोशिश, हाथ-पैर बंधा, सिंदूर में लिपटा बेहोश मिला युवक, कलावा लिपटा नारियल, नीबू, तांत्रिक साइन मिले, कल देर शाम से लापता था युवक शिवकुमार, इलाके में पहले भी नरबली की हो चुकी घटनायें, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, अकराबाद थाना इलाके के पिलखना कस्बा की घटना
➡अम्बेडकरनगर, बीती रात मकान में चोरी की वारदात, बॉक्स, अलमारी का ताला खोलकर चोरी, लाखों कीमत के जेवरात चोर उठा ले गए, घटना के दौरान घर के लोग बाहर सो रहे थे, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सुतहरपारा गांव का मामला
➡चंदौली, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के लगी गोली, दूसरा अरेस्ट, लूटा गया फोन, नगदी और बाइक बरामद, बलुआ थाना पुलिस टीम ने की कार्रवाई
➡मथुरा, कर्मभूमि रियल स्टेट कंपनी का निदेशक अरेस्ट, महिपाल सिंह पर 100 करोड़ की ठगी का आरोप, EOW ने निदेशक महिपाल सिंह को किया गिरफ्तार, महिपाल पर थाना EOW कानपुर सेक्टर में केस दर्ज, लंबे समय से फरार चल रहा था महिपाल सिंह, कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा दिया, सस्ते दामों पर प्लॉट,फ्लैट उपलब्ध कराने का झांसा, 2011 से 2015 के बीच 100 करोड़ का निवेश जुटाया
➡बलिया, खेजुरी थाना क्षेत्र में डकैती का मामला, सर्विलांस टीम के साथ पहुंचे ASP, SOG सर्विलांस, 3 टीम लगाई गई -ASP, खेजुरी थाना के खड़सरा गांव का मामला
➡बलिया, दिनदहाड़े चाकू के नोक पर डकैती, पांच नकाबपोश बदमाशों ने डाली डकैती, विरोध करने पर गर्भवती को बंधक बनाकर पीटा, महिला का चेहरा कम्बल से ढककर पीटा, लाखो के आभूषण नगदी पैसा लेकर फरार, घर के मेन गेट पर ताला लगाकर फरार, खेजुरी थाने के खडसरा गांव की घटना
➡श्रावस्ती, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार, 90 हजार नगद, जेवरात ले जाने का आरोप, पत्नी अपनी मर्जी से गई है तो आपत्ति नहीं-पति, लेकिन रुपये और जेवर वापस मिलें-पति, पीड़ित ने कई बार थाना इकौना में दिया प्रार्थना पत्र, कार्रवाई की आस में थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित, इकौना थाना क्षेत्र के भंवरी भगवानपुर गांव का मामला
➡बरेली, बदमाश केशव को किया गया जिला बदर, डीएम के आदेश के बाद किया जिला बदर, 6 माह तक जिले में आने पर केशव की रहेगी पाबंदी, लूट, हत्या, चोरी के मुकदमे अलग-अलग थाने में दर्ज, बिथरी चैनपुर पुलिस ने पीलीभीत बॉर्डर पर छोड़ा
➡दिल्ली, जर्जर सेफ्टी टैंक पर बना पिलर गिरा, पिलर गिरने से बच्ची की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश, होलंबी खुर्द पुनर्वास कॉलोनी का मामला
➡रायबरेली, निजी अस्पताल में पति ने पत्नी पर हमला किया, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से था विवाद, पति ने पत्नी पर ब्लेड से कई बार वार किए, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का मामला
➡दिल्ली, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग, कड़कड़डूमा कोर्ट के दूसरे फ्लोर में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, हादसे में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ
➡रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा के पास सड़क हादसा, कार 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, केदारनाथ जा रही कार कार खाई में गिरी, हादसे में 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल, चालक समेत 3 अन्य को आईं मामूली चोटें
➡रुद्रप्रयाग, श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु रूप से जारी, कपाट खुलने के बाद 1.5 माह में नया रिकॉर्ड, 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, देश-विदेश से भारी संख्या में पहुंच रहे शिवभक्त, पुलिस, प्रशासन की टीमें लगातार अलर्ट मोड में, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था मजबूत, संवेदनशील ट्रैक रूट पर विशेष निगरानी, सहायता
➡रायबरेली, तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर, बाइक में सवार 3 युवक गंभीर घायल, बछरावां क्षेत्र के शारदा नहर के पास की घटना
➡सहारनपुर, पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद बदमाश गोली लगने से घायल, एक अन्य पशु चोर को कांबिंग के दौरान अरेस्ट, कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद, रसूलपुर खेड़ी से भैंस चोरी की वारदात का खुलासा
➡बागपत, चपरासी युवक पर शिक्षिका को भगाने का आरोप, संविदा कर्मचारी शिक्षिका को लेकर हुआ फरार, CBSC बोर्ड के एक निजी स्कूल से हुए दोनों फरार, परिजनों ने युवक पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग, सिंघावली अहीर क्षेत्र के इंटर कॉलेज का मामला
➡बागपत, मारपीट में घायल युवक की मौत, क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी मारपीट, उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली का मामला
➡दिल्ली, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी, LPG सिलेंडर की कीमत में 29 की बढ़ोतरी, दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 942 रुपए हुई, मुंबई में 941.50 रुपए, कोलकाता में 968 रुपए, चेन्नई में 957.50 रुपए हुआ महंगा
➡रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास कार खाई में गिरी, केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे सभी यात्री, 50 मीटर गहरी खाई में नदी किनारे जा गिरी, कार में चालक समेत कुल 5 लोग सवार थे, SDRF, DDRF ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया, सभी पांचों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
➡आगरा, ऑस्ट्रेलिया में रह रही भारतीय विवाहिता का आरोप, पति, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, 1 करोड़ नकद, ऑस्ट्रेलिया में फ्लैट की मांग का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में पति पर मारपीट का आरोप, वीडियो कॉल पर भी पिटाई का आरोप, पीड़िता ने ऑस्ट्रेलिया पुलिस से की शिकायत, आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में मामला दर्ज
➡हापुड़, मामूली विवाद में दो पक्षों में विवाद, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोला, युवक पर चाकू से हमला किया गया, हमले के दौरान युवक का कान कटा, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡श्रावस्ती, कूड़ा फेंकने को लेकर महिला की पिटाई, तहसील दिवस में लगाई न्याय की गुहार, महिला ज्योत्री के साथ मारपीट का आरोप, पीड़िता को आई चोटें, थाने में दी थी तहरीर, न्याय की मांग लेकर तहसील दिवस में पहुंची, नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के मरवाटिया का मामला
➡बागपत, बागपत में चोरों का आतंक जारी, दीवार तोड़कर नलकूप में की चोरी, बिजली उपकरण समेत अन्य सामान चोरी, रमाला थाना क्षेत्र का मामला
➡बागपत, दुष्कर्म के आरोपी साहिल ने कोर्ट में किया सरेंडर, मुस्लिम युवक ने किया था हिंदू युवती से दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की बहन को भेजा चुकी हैं जेल, 2023 में पीड़ित परिवार ने कराया था मुकदमा, खेकड़ा कोतवाली ने दर्ज हुआ था दुष्कर्म का केस
➡बागपत, BSF के सिपाही के भाई की हत्या का मामला, आरोपी पिता-पुत्र को सुनाई गई उम्र कैद की सजा, दोनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना, घर लौट रहे विशाल की गोली मारकर की थी हत्या, रंजिश में विशाल की गोली मारकर की थी हत्या, बड़ौत कोतवाली में 2022 में दर्ज हुआ था मुकदमा
➡हापुड़, आवारा कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह नोचा, मासूम बच्चे के चेहरे को कुत्तों ने नोच डाला, बच्चा गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बागपत, बालिका के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, किशोर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चांदीनगर थाना क्षेत्र का पूरा मामला




