*हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोoउoप्रo ने किया शर्बत वितरण।*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
शुक्लागंज। भीषण गर्मी में जहां लोग तपती धूप से बेहाल नजर आए। वहीं हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए रविवार 31 मई को विशाल शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। राहगीरों,आम लोगों को ठंडा शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयाश किया।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार चले इस सेवा अभियान में सैकड़ों लोगों ने शर्बत पीकर राहत की सांस ली और संगठन के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में ऐसा सेवा कार्य किसी वरदान से कम नहीं है।
कार्यक्रम का नेतृत्व जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता व संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह किया।
इस मौके पर पंकज श्रीवास्तव, गोलू यादव, शोभित सिंह, हंजला, शैलेन्द्र,नितिन, मोनू,सर्वेश, समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




