By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा ट्रक टैक्सी चालकों का विरोध
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा ट्रक टैक्सी चालकों का विरोध
राज्य

लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा ट्रक टैक्सी चालकों का विरोध

timesandspace
Last updated: 2024/01/02 at 5:06 PM
timesandspace
Share
7 Min Read
SHARE

लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा ट्रक टैक्सी चालकों का विरोध
मार्गो और चौराहो पर साधन पाने के लिए लगी रही भीड, लोगों पैदल चलकर पहुंचे अपने गन्तव्य तक

टैक्सी यूनियन के लोगों ने की आम जनता से अभद्रता, हाथ पकड कर टैक्सी, ईरिक्शा से सवारियों को खीचा
कानपुर नगर, भारत सरकार द्वारा नए हिट एण्ड रन कानून के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भी ट्रक, बस व टैक्सी यूनियन का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को आम जनता को ज्यादा परेशानी का सामना करना पडा। ऐसे में ई-रिक्शा ने रोजमर्रा के काम पर जाने वाले लोगों को काफी सहारा दिया, लेकिन सोमवार की तरह कल भी कानपुर की सडकों पर टैक्सी यूनियन के लोगों द्वारा ऑटो, टैक्सी और ईरिक्शा को रोका गया। इतना ही नही जहां ईरिक्शा चालकों के साथ हांथापाई की गयी तो वहीं सवारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए उनका हाथ पकडकर ऑटो और ईरिक्शा से उतार दिया गया। इसी के साथ ही अब इस हडताल का व्यापक असर दिखाई देने लगा है। कानपुर के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश और अन्य कई राज्यों से लगातार चालकों के विरोध की खबरे आती रही। दूसरी तरफ बाजार पर भी इसका प्रभाव कल से देखने को मिलने लगा। कुछ ही सही लेकिन आम दिन के जरूरत के सामानों के दाम मंहगे होने लगे तो पेट्रोलपंपो पर भी हजारो की संख्या में बाईको की भीड दिखी। शहर के कई पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल देना ही बंद कर दिया गया।
हिट एंड रन कानून का विरोध अब तेज होने लगा है और इसका व्यापक असर आम जिंदगी को प्रभावित करने लगा है। जहां लोगों को आने-जाने मेें परेशानी होने लगी है तो वहीं फल, सब्जी, दूध और अन्य सामानो के दामों में वृद्धि होने लगी है। प्रशासन द्वारा ट्रासपोर्टर्स से लगातार बात कर स्थिति संभालने का काम किया जा रहा है। बतादें कि इस नए कानून के तहत चालक की लापरवाही से होने वाली मौत पर कुछ प्रावधान किए गऐ है, जिसमें यदि हादसे में चालक की लापरवाही सामने आती है और वह पुलिस या मजिस्ट्रेट को बिना सूचना दिए भाग जाता है तो सात लाख रूपए जुर्माने के साथ दस वर्ष की सजा का प्रावधान है। यह बी बतातें चले कि देश में 95 लाख से ज्यादा ट्रक सडकों पर दौड रहे है, जो व्यवस्थाओं की रीढ माने जाते है और प्रति वर्ष 100 अरब किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हुए यह ट्रक आम आदमी की जरूरतों का सामान एक राज्य से दूसरे राज्यो तक पहुंचाते हे। देश में 80 लाख से अधिक ट्रक चालक है और इस विरोध तथा हडताल के कारण आने वाले समय में कोई निष्कर्ष निकलने पर आम जिंदगी पर इसका सीधा और व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है।
सडकों पर लोग होते रहे परेशान, ईरिक्शा बना सहारा
नए कानून के तहत मंगलवार को भी सडकों पर टैक्सी, ऑटो नही दौडे। सुबह से ही टैक्सी यूनियन के लोग जत्थे में सडकों पर उतर आये और जो टैक्सी या ऑटो सडक पर दिखाई दिये उन्हे रोकर उन चालाकों के साथ अभद्रता की गयी साथ ही कई स्थानो पर ईरिक्शा चालकों केसाथ मार-पीट भी की गयी तथा सवारियों का हाथ पकड कर बाहर खींच लिया गया। गुरूदेव टाकीज चौराहे पर सुबह 9 बजे से ही यूनियन के लोग सक्रीय हो गये और सडक पर उपद्रव करते दिखाई दिये, यहां सवारियों के साथ भी अभद्रता की गयी।
बढा आम जनता और टैक्सी यूनियन के लोगो से टकराव का खतरा
यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नही दिया और यह विरोध हडताल कुछ दिन और चली तो संभव है कि टैक्सी यूनियन के लोगों और आम जनता के बीच टकराव हो जाये। मंगलवार को यही देखने को तब मिला, जब गुरूदेव चौराहे के पास यूनियन के लोगो ने कुछ ऑटो और ईरिक्शा चालकों को रोक लिया तथा अभद्रता की। यहां तक ठीक था लेकिन इनमें बैठी सवारियों को हाथ पकड कर बाहर निकाला गया,जिमसें बुजुर्ग और महिलाये भी थी, जिसके बाद आम लोगो में आक्रोश भी दिखा। जनता में लोगों का साफ कहना था कि ईरिक्शा यदि चल रहे है तो उनकों रोकना अनुचित है, इससे आम लोगों को बहुत परेशानी होगी। लोगों ने यह भी कहा कि यदि यूनियन वाले सवारियों के साथ दुर्व्यवहार करते है तो मार भी खायेंगे। अधिकांश जनता द्वारा नए कानूनो की सराहना की गयी।
पेट्रोल पंपों में लगी बाइको की भीड, कई पेट्रोल पंप हुए खाली
कानपुर में अब नए कानून के विरोध और चालकों की हडताल जहां तेज हो रहीहै तो वहीं पेट्रोल पंपों में भारी भीड दिखाई दी। कुछ पेट्रोल पंप खाली हो चुके है तो कुछ मुख्य मार्गो और चौराहो के पास पडने वाले पंपों पर बाइक सवारों की भारी भीड बनी रही। बाइक स्वामियों को आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक का पेट्रोल भराने के लिए इंतजार करना पडा। पेट्रोल पंप के संचालको की माने तो तीन दिनो से गाडी नही आई है और अब उनका स्टाक या तो समाप्त हो चुका है, या समाप्त होने के कगार पर है वहीं डीजल की भी यही स्थिति बनी हुई है। रसोई गैस पर भी इसका प्रभाव पडने लगाहै। कुछ ही दिनों में शादी-विवाह का सीजन भी शुरू हो जायेगा और यदि ऐसे में जल्द ही कोई निष्कर्ष नही निकला तो मुसीबत बढ सकती है।

संवाददाता

हरिओम की रिपोर्ट

You Might Also Like

अलीगंज स्थित एक कोचिंग में हुए अग्निकांड में 15 से ज़्यादा स्टूडेंट्स की मौत

लखनऊलखनऊ के पुरनिया में कोचिंग सेंटर मे लगी भीषण आग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में घटित अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मृतक छात्रों को दी श्रद्धांजलि/कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की मांग

दीक्षा उत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में लोक नृत्य,देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

राज्यशिक्षा

अलीगंज स्थित एक कोचिंग में हुए अग्निकांड में 15 से ज़्यादा स्टूडेंट्स की मौत

June 22, 2026
featured image
राज्य

लखनऊलखनऊ के पुरनिया में कोचिंग सेंटर मे लगी भीषण आग

June 22, 2026
राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में घटित अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

June 22, 2026
राज्य

मृतक छात्रों को दी श्रद्धांजलि/कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की मांग

June 22, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • जेल में बंद सेक्स रैकेट मामले के आरोपी अंबिका सिंह की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • अलीगंज स्थित एक कोचिंग में हुए अग्निकांड में 15 से ज़्यादा स्टूडेंट्स की मौत
  • लखनऊलखनऊ के पुरनिया में कोचिंग सेंटर मे लगी भीषण आग
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?