*यूपी | आगरा में 6 फरवरी को यमुना एक्सप्रेस वे किनारे मिली म की लाश की गुत्थी सुलझ गई। वो महोबा जिले की सोनाली निकली। हत्यारोपी उसका लिव इन पार्टनर सनी गिरफ्तार है। दिल्ली में हत्या करके लाश को ब्लैक टेप और कंबल में पैक किया, फिर उसे कार में डालकर आगरा तक लाया गया।*
*सनी के अनुसार– उसकी अब दूसरी गर्लफ्रेंड बन गई थी, इसलिए वो सोनाली से पीछा छुड़ाना चाहता था।*
*संभवतः ये पहला केस है, जिसमें आगरा पुलिस ने AI की मदद से लाश को पहचाना। शव के फोटो को AI से जिंदा जैसा बनाया। फिर उस फोटो को सर्च करते हुए पुलिस सोनाली के सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंची। इस तरह IP एड्रेस मिला और सब कुछ ट्रेस हो गया।*




