_*फर्जीवाड़ा करने वाले एंबुलेंस कर्मी राज गौतम की सेवाएं समाप्त करने की मांग*_
कानपुर देहात, 1 जनवरी 2026: दिसंबर माह में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी कानपुर देहात ने जनपद कानपुर देहात के सरवन खेड़ा लोकेशन में रहने वाली 102 एम्बुलेंस वाहन संख्या यूपी 32 एफजी 0488 के 42 फर्जी फेरे लगवाने वाले उपरोक्त लोकेशन के तत्कालीन एमरजैंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव राज गौतम की सेवाएं समाप्त किए जाने के बारे में उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम प्रबंधक एवं रीजनल मैनेजर से जानकारी ली।
_*रीजनल मैनेजर का बयान*_
उपरोक्त बैठक में मौजूद सूत्रों के मुताबिक उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के रीजनल मैनेजर धीरज कुमार ने जिलाधिकारी कानपुर देहात को सरवन खेड़ा लोकेशन के तत्कालीन एमरजैंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव एवं जनपद कानपुर देहात में अपने 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान एंबुलेंस संचालन व्यवस्था में सर्वाधिक फर्जीवाड़ा करने वाले एंबुलेंस कर्मचारी राज गौतम की सेवाएं समाप्त किए जाने की जानकारी दी।
_*कंपनी की भूमिका पर सवाल*_
लेकिन फर्जीबाड़ा करने वाले एंबुलेंस कर्मी को इस दौरान उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी के द्वारा घर में कुछ दिनों के लिए बैठा दिया गया था, बाद में उपरोक्त एंबुलेंस कर्मी राज गौतम को उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का संचालन कराने वाली कंपनी के द्वारा उपरोक्त एंबुलेंस कर्मी के मन मुताबिक जनपद कन्नौज के छिबरामऊ लोकेशन पर तैनाती दे दी गई।
_*जनता की मांग*_
जनपद कानपुर देहात के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से कथन किया है कि जनपद में उपरोक्त एंबुलेंस संचालन व्यवस्था में चल रहे फर्जीवाड़ा के खेल को रोकने के लिए उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आदित्य सचान के द्वारा निरंतर की जा रही कड़ी से कड़ी कार्रवाई के सामने उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के संचालन में फर्जीवाड़ा का खेल खेलने वाले एंबुलेंस कर्मियों की हालत पतली हो गई है।
_*आवश्यक कार्रवाई की मांग*_
वही जनपद कानपुर देहात के कुछ लोगों के द्वारा फर्जीवाड़ा करने में माहिर एंबुलेंस कर्मी राज गौतम के विरुद्ध कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। लोगों का अनुमान है कि बहुत ही जल्द राज गौतम को उनके गुनाहों की मिल सकती है सजा।




