*गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे सो रहे मजदूर की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला, चालक फरार; मजदूरी करके चलाता था परिवार
*
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां हसनगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। सोनिक क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगे मजदूर कैलाश शंकर (50) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। कैलाश शंकर शाहपुर तोदा गांव के रहने वाले थे। थकान के कारण वह एक्सप्रेसवे के किनारे सो रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। चालक मौके से फरार हो गया।
बता दे कि स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उनके परिवार में पत्नी और एक विवाहित बेटी है। कैलाश खेती-किसानी भी करते थे। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने एक्सप्रेसवे पर मजदूरी शुरू की थी। गांव वाले उन्हें एक ईमानदार और मददगार व्यक्ति के रूप में जानते थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बाइट – विमलेश कुमार मृतक के भाई।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




