By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *रिमोट कंट्रोल से होने लगी बिजली चोरी, स्मार्ट मीटर भी हुए हैक*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > *रिमोट कंट्रोल से होने लगी बिजली चोरी, स्मार्ट मीटर भी हुए हैक*
देशटेक्नोलॉजी

*रिमोट कंट्रोल से होने लगी बिजली चोरी, स्मार्ट मीटर भी हुए हैक*

timesandspace
Last updated: 2024/08/05 at 4:24 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
featured image
SHARE

*रिमोट कंट्रोल से होने लगी बिजली चोरी, स्मार्ट मीटर भी हुए हैक*

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रिमोट कंट्रोल से बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। इससे स्मार्ट मीटर भी हैक किए जा रहे हैं। कंपनी के सामने ऐसे केस सामने आए हैं। इससे स्मार्ट मीटर के फुल प्रूफ होने का दावा फेल हो गया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अब तक सात लाख स्मार्ट मीटर लगवा चुकी है।
इंदौर में रिमोट की मदद से बिजली चोरी के केस आए सामने।
इससे मीटर के एलईडी बल्ब को भी बंद कर दिया जाता है।
बिजली की खपत कम हो जाती है और बिल भी कम आत है।
इंदौर। इंदौर शहर में बिजली चोरी के लिए अब आधुनिक रिमोट कंट्रोल का उपयोग किया जा रहा है। इसी के साथ यह दावा भी फेल हो गया है कि आधुनिक स्मार्ट मीटर बिजली चोरी के विरुद्ध फुल प्रूफ है। बिजली कंपनी ने ही ऐसे मामले पकड़े हैं, जहां रिमोट कंट्रोल की मदद से मीटर में खपत को दर्ज होने से रोका जा रहा था। कंपनी अब तक रिमोट बनाने वालों तक नहीं पहुंच सकी है। कंपनी अब मीटर के साफ्टवेयर को अपडेट करने में जुटी है ताकि रिमोट की तकनीक से पार पाया जा सके।
*अरण्य नगर और एयरपोर्ट क्षेत्र में सामने आए केस*
बिजली कंपनी ने अरण्य नगर, एयरपोर्ट जोन पर रिमोट कंट्रोल से बिजली चोरी करने के मामले पकड़े हैं। बिजली कंपनी आधिकारिक रूप से यह बात स्वीकार कर रही है। अंदर की खबर यह है कि मैकेनिक नगर जोन व अन्य जोनों पर भी ऐसे कुछ मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन दबा दिए गए।
*कार की चाबी की तरह रिमोट*
पता चला है कि शहर के कुछ बिजली मिस्त्री कार की चाबी की तरह का रिमोट बनाकर दे रहे हैं। इसमें लगे बटनों की मदद से मीटर को धीमा किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रिमोट कंट्रोल के बटन से स्मार्ट मीटर में ब्लिंक होने वाले लाल एलईडी बल्ब को भी बंद कर दिया जाता है।
*बिजली का बिल कम हो जाता है*
इसके बाद मीटर में खपत दर्ज नहीं होती और बिजली के बिल कम हो जाते हैं। कंपनी यह भी मान रही है कि साल-डेढ़ साल से ये लोग चोरी कर रहे थे। शहर में करीब तीन लाख और इसे मिलाकर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्र में सात लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।
*रिमोट बनाने वाले पकड़ में नहीं आए*
कुछ जोन पर रिमोट कंट्रोल से मीटर धीमा करने के मामले पकड़े गए हैं। अभी इन रिमोट को बनाने वाले पकड़ में नहीं आए, क्योंकि साल-डेढ़ साल पहले इन उपभोक्ताओं ने ऐसे रिमोट बनवाए थे। इसकी तकनीक को हम ब्रेक करने में लगे हैं। – मनोज शर्मा, अधीक्षण यंत्री (शहर) पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
*सॉफ्टवेयर हैक होना संभव*
बिजली कंपनी के इंजीनियर ही अब मान रहे हैं कि स्मार्ट मीटर के सॉफ्टवेयर को हैक करना संभव है। इंजीनियरों ने बताया कि स्मार्ट मीटर असल में इलेक्ट्रानिक डिवाइज है। इसे प्री-प्रोग्राम किया जाता है। दूर बिजली कंपनी के कंट्रोल रूम को सिग्नल भेजता है।
यानी यह खुद भी रिमोट तकनीक पर चलता है। ऐसे में इसके सिग्नल को और प्रोग्राम को बीच में हैक करना संभव है। इसके सॉफ्टवेयर और प्रोग्रामिंग को बदला जा रहा है ताकि आगे ऐसा हो न सके।

टाइम्स एंड स्पेस न्यूज ब्यूरो

 

You Might Also Like

*20 अगस्त, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*छेड़खानी व एससी/एसटी व पॉक्सो मामले में हुई सज़ा*

*`आचार संहिता लागू`*

*राजस्थान मे दो चरणों मे सम्पन्न होंगे चुनाव*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देश

*20 अगस्त, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

August 20, 2026
featured image
देश

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

August 20, 2026
देश

*छेड़खानी व एससी/एसटी व पॉक्सो मामले में हुई सज़ा*

August 19, 2026
featured image
देश

*`आचार संहिता लागू`*

August 19, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *पॉक्सो के दोषी को 3 साल की सजा*
  • *चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार*
  • मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़,04 अभियुक्त गिरफ्तार* बाँदा-ब्यूरो
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?