#Brics न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन की अहम बातें;
📍संयुक्त राष्ट्र (UN) में व्यापक सुधार की मांग दोहराई गई। सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों और ग्लोबल साउथ को अधिक प्रतिनिधित्व देने पर जोर।
चीन और रूस ने भारत और ब्राज़ील की UNSC में बड़ी भूमिका की आकांक्षाओं का समर्थन दोहराया।
📍एकतरफा आर्थिक प्रतिबंधों (Unilateral Sanctions) और सेकेंडरी सैंक्शन्स का विरोध किया गया तथा इन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया गया।
📍विश्व व्यापार संगठन (WTO) में सुधार और संरक्षणवाद तथा एकतरफा टैरिफ़ बढ़ाने का विरोध किया गया।
📍जम्मू-कश्मीर के 22 अप्रैल 2025 के आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। आतंकवाद के खिलाफ Zero Tolerance और सभी UN-नामित आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
📍मध्य पूर्व/पश्चिम एशिया में तनाव पर चिंता जताई गई और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई।
📍गाज़ा में युद्धविराम, मानवीय सहायता और दो-राष्ट्र समाधान (Two-State Solution) के समर्थन को दोहराया गया। फ़िलिस्तीन की UN सदस्यता का समर्थन किया गया।
📍शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमलों पर गंभीर चिंता जताते हुए IAEA सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया गया।
📍बहुध्रुवीय (Multipolar) विश्व व्यवस्था और नियम-आधारित बहुपक्षवाद को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई गई।
📍सूडान और सीरिया में संघर्ष समाप्त करने, युद्धविराम और राजनीतिक समाधान की अपील की गई।
📍साइबर अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी, डीपफेक, दुष्प्रचार और ऑनलाइन स्कैम नेटवर्क से निपटने के लिए BRICS सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
📍कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के वैश्विक शासन, सुरक्षित और भरोसेमंद AI तथा ग्लोबल साउथ के लिए AI सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। भारत में आयोजित AI Impact Summit 2026 की सराहना की गई।
📍स्वास्थ्य क्षेत्र में टीबी उन्मूलन, महामारी तैयारी, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ और BRICS इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया।
📍खाद्य सुरक्षा, BRICS Grain Exchange, कृषि सहयोग और किसानों के अधिकारों को मजबूत करने पर सहमति बनी।
📍ऊर्जा सुरक्षा, स्मार्ट ग्रिड, हाइड्रोजन, क्रिटिकल मिनरल्स और संतुलित ऊर्जा संक्रमण पर सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
📍स्टार्टअप, MSME, इंडस्ट्री 4.0, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर BRICS सहयोग को और मजबूत करने की घोषणा की गई।




