*सीएसए में हुआ विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉक 2027 मेगा इवेंट का आयोजन*
चन्द्र शेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉक मेगा इवेंट आयोजित किया गया।विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 पहल के अंतर्गत युवाओं की राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज मैं प्रतिभागका आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रश्मि सिंह ने किया। उनके साथ एनएसएस इकाई-3 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगमित्रा महापात्रा एवं डॉ. अर्चना सिंह ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। क्विज प्रतियोगिता में कुल 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा विकसित भारत @2047 के विजन के प्रति अपने उत्साह और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। इस पहल का उद्देश्य 15–29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा जनवरी 2027 में नई दिल्ली में प्रस्तावित NYF-VBYLD-2027 कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ संवाद करने के अवसर प्रदान करना है। आयोजकों ने विद्यार्थियों को इस पहल में अधिक से अधिक सक्रिय सहभागिता करने तथा विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण के व्यापक लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
*सीएसए में हुआ विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉक 2027 मेगा इवेंट का आयोजन*
Leave a comment
Leave a comment




