*जन शिक्षण संस्थान द्वारा योगा ट्रेनिंग असिस्टेंट बैच का इंट्रोडक्शन कार्यक्रम आयोजित*
नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात ।जन शिक्षण संस्थान कानपुर देहात कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा द्वितीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के अनुसार योगा ट्रेनिंग असिस्टेंट बैच का इंट्रोडक्शन न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर, बाढ़ापुर, कानपुर देहात में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर इमरान खान के मार्गदर्शन में प्रबंधक संतोष यादव , अन्य शिक्षकगण एवं योगाचार्य किरण गुप्ता, विश्व प्रताप सिंह एवं मो. दानिश द्वारा बच्चों को योगा मैट का वितरण किया गया।
इस दौरान योगाचार्य किरन गुप्ता द्वारा बच्चों को योग में होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें निरन्तर योग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लाभार्थियों को जन शिक्षण संस्थान की कार्ययोजना एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें नये हुनर सीखने हेतु प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी गण विश्व प्रताप सिंह एवं मो. दानिश और स्कूल के अध्यापकगण एवं योगाचार्य किरण गुप्ता एवं वैभव तिवारी तथा 20 लाभार्थीगण उपस्थित रहे।




