कानपुर में करोड़पति दवा करोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या उनकी 30 साल की इकलौती बहू ने कराई थी। वजह थी- बंदिशें…। विनीत बहू पर CCTV से नजर रखते थे। उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे। आजाद ख्यालों वाली बहू ने नौकर विशाल (30) को 6 लाख में सुपारी दी, बदले में नौकर ने 26 बार चाकू से गोदकर विनीत को मार दिया।
हत्यारोपी नौकर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू को हिरासत में ले लिया है। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
हरिओम की रिपोर्ट
पूछताछ में बहू ने रोते हुए कहा- करोड़पति परिवार की बहू होने के बाद भी मेरे और पति के खर्च पर ससुर का पूरा नियंत्रण था। कर्मचारियों की तरह हर महीने तय रकम मिलती थी। छोटे-छोटे खर्चों के लिए भी ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे। इसलिए नौकर से मर्डर करा दिया।
पुलिस ने शालू की कॉल डिटेल भी निकालवाई है। पता कर रही है कि विशाल और शालू के बीच हत्या वाले दिन कितनी बार बात हुई। ये भी पता कर रही है,




