बारिश के कारण दर्दनाक हादसा, भरभरा कर गिर कच्चा मकान
हादसे में गिरने पिता और 3 बेटियों की मौत, एक गंभीर
कानपुर नगर, नगर के साढ़ थाना क्षेत्र स्थित हिरनी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बारिश से कमजोर हुआ एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे घर में मौजूद पिता और उनकी चार बेटियां मलबे में दब गईं। इस हादसे में पिता समेत तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी 5 लोगों को बाहर निकाला गया और पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश (45) और उनकी तीन बेटियों—माया (16), नीतू (12) व पल्लवी (7) को मृत घोषित कर दिया। वहीं सबसे बड़ी बेटी काजल (19) उर्फ लक्ष्मी की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, काजल की शादी दिसंबर में एक सामूहिक सम्मेलन के जरिए तय हुई थी।
मृतक के चचेहरे भाई व परिजनों का कहना है कि हादसा होने के बाद साढ़ पुलिस को बार-बार फोन किया गया, लेकिन शुरुआत में फोन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस के समय पर न पहुंचने के कारण ग्रामीणों को खुद ही रेस्क्यू चलाना पड़ा। यह बी बताया कि पतारा सीएचसी पहुंचने पर वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका। अगर समय पर इलाज मिलता तो शायद जान बचाई जा सकती थी। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाह जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।




