दोपहर-शाम समाचार
▪️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि विकसित भारत का सपना शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से ही साकार होगा। उन्होंने 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
▪️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों से पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने की अपील की। उन्होंने बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने और खेलकूद व बाहरी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
▪️ प्रधानमंत्री मोदी आज शाम नई दिल्ली में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे।
▪️ बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राहत और बचाव अभियान जारी है।
▪️ भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल को 95 टन राहत सामग्री भेजी है। अतिरिक्त राहत सामग्री के साथ बेली ब्रिज भी भेजे जाएंगे।
▪️ चाइना मास्टर्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में आज शाम सात बजे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी का मुकाबला मलेशियाई जोड़ी से होगा।
▪️ टी-20 महिला क्रिकेट एशिया कप के ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में आज रात भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।




