. `NEWS HEADLINES`
*🕎!!..देश दुनिया..!!🕎*
*02/09/2026*
👇🏻
▶️एससीओ समिट 2026 लाइव: पीएम मोदी-जिनपिंग-पुतिन ने घोषणा पत्र पर किए हस्ताक्षर, बिश्केक से दुनिया को बड़ा संदेश।
⬇️
नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ा: मौत का आंकड़ा 1 हजार के पार हुआ, सबसे ज्यादा चितवन में 321 शव बरामद।
⬇️
पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी की पहली रक्षा बैठक: तीनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री मिले; सैन्य तकनीक और हथियारों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति।
⬇️
सुभाष चंद्रा केस में NCLT के आदेश पर रोक: ₹22 हजार करोड़ के दावों पर 6.5 करोड़ के पेमेंट की मंजूरी मिली थी; 5-सदस्यीय बेंच ने रोक लगाई।
⬇️
मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें: वैश्विक संकट में भारत की GDP 7.8% दर से बढ़ी, यह देशवासियों की मेहनत का नतीजा।
⬇️
चमकी अर्थव्यवस्था: अगस्त में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचा जीएसटी कलेक्शन, यूपीआई ने भी रचा नया रिकॉर्ड।
⬇️
गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी: उड़ान भरने के कुछ देर बाद 14 हजार फीट पर पता चला, गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग।
⬇️
बस दुष्कर्म केस: राहुल ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा दिल्ली-यूपी पुलिस पर भी उठाए सवाल।
⬇️
उत्तराखंड में कार बही, घर में मलबा घुसा, 5 मौतें: केदारनाथ में बारिश रुकी यात्रा फिर शुरू; यूपी के चित्रकूट में बाढ़ से 80 घर गिरे।
⬇️
प्रयागराज: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसवाले सस्पेंड: 11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में, फैक्ट्री मालिक एनकाउंटर में अरेस्ट।
⬇️
लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर 1 घंटे तक करते रहे नारेबाजी , प्रदर्शनकारियों को टांग कर ले गई पुलिस।
⬇️
नोएडा में युवक को पीट-पीटकर मार डाला: मोबाइल चोरी के शक में लात-घूंसों से पीटा, नौकरी के लिए पहुंचा था; 5 लोग हिरासत में।
⬇️
अवैध संबंधों के शक में युवक की लाठी-डंडों सेपीटकर हत्या: बुलंदशहर में रात के अंधेरे में घर पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, तनाव के बीच पुलिस तैनात।
⬇️
अंशामली: अकित हत्याकांड की जांच विदेश तक पहुंची: कनाडा-अमेरिका में बैठे गोगी गैंग के दो किरदारों पर पुलिस की नजर।
⬇️
मेरठ में किसान महापंचायत, कमिश्नरी को घेरा: 100 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे 1000 किसान, राकेश टिकैत भी पहुंचे।
⬇️
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार: एक के पैर पर लगी गोली, 4 आरोपी पहले से जेल में।
⬇️
सहारनपुर में गोकशी करने वाला गिरफ्तार: पुलिस को देखते ही फायरिंग करके भाग रहा था, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।
⬇️
बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस का अभियान: मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 62 बाइकों का चालान, 18 गाड़ियां सीज।
⬇️
सहारनपुर में नाबालिग से रेप करने वाला गिरफ्तार: पुलिस को देखते ही फायरिंग करके भाग रहा था, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली।




