By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *नई दिल्ली: LPG से दूध और एयरपोर्ट तक के लिए 1 सितंबर से होंगे बड़े बदलाव, सितंबर महीने से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > *नई दिल्ली: LPG से दूध और एयरपोर्ट तक के लिए 1 सितंबर से होंगे बड़े बदलाव, सितंबर महीने से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं
देश

*नई दिल्ली: LPG से दूध और एयरपोर्ट तक के लिए 1 सितंबर से होंगे बड़े बदलाव, सितंबर महीने से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं

timesandspace
Last updated: 2026/09/01 at 10:58 AM
timesandspace
Share
6 Min Read
SHARE

*नई दिल्ली: LPG से दूध और एयरपोर्ट तक के लिए 1 सितंबर से होंगे बड़े बदलाव, सितंबर महीने से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जो आम आदमी की रसोई से लेकर यात्रा और बैंकिंग तक को प्रभावित करेंगे।*
*01 सितंबर मंगलवार 2026-27*

*नई दिल्ली:* अगस्त का महीना खत्म होने को है, बस कुछ ही घंटों में सितंबर दस्तक देने वाला है। आने वाला यह महीना सिर्फ कैलेंडर नहीं बदलेगा बल्कि देशभर में आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी को छूने वाले कई बड़े बदलाव लेकर आ आएगा। आपके घर की रसोई से बैंक खाते और विदेश यात्रा की योजना बनाने वालों तक सितंबर में कई अहम नियम, दरें और व्यवस्थाएं बदलने वाली हैं।

कुछ बदलाव राहत दे सकते हैं, तो कुछ जेब पर एक्स्ट्रा बोझ डाल सकता हैं। खाने-पीने की चीजों की कीमतों से लेकर बैंकिंग सेवाओं के शुल्क और अंतरराष्ट्रीय यात्रा से जुड़े प्रावधानों तक हर मोर्चे पर असर पड़ने वाला है। सितंबर का महीना आखिर आपकी जेब पर कितना और किस तरह असर डालेगा? कौन से बदलाव फायदेमंद साबित होंगे और किनसे सावधान रहना होगा? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। बने रहिए हमारे साथ और जानिए सितंबर की पूरी तस्वीर।

*1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत:*

भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया अब और आसान होने वाली है। 1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान अपने बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी। इस बदलाव से प्रस्थान प्रक्रिया में एक अतिरिक्त कदम खत्म हो जाएगा और यात्रा का अनुभव आसान बनेगा। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रियाओं को तेज और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए यह बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत, यात्री अपने फोन पर इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखा सकते हैं, लेकिन इमिग्रेशन अधिकारी अब बोर्डिंग पास पर स्टैम्प नहीं लगाएंगे। 1 सितंबर से बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन स्टैम्प लगाने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। अब तक, इंटरनेशनल यात्रियों से इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान बोर्डिंग पास दिखाने के लिए कहा जा सकता था, और इमिग्रेशन अधिकारी प्रक्रिया के हिस्से के तौर पर उस दस्तावेज पर स्टैम्प लगाते थे।

*रसोई गैस-पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव:*

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस (एलपीजी) और पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती है। ऐसे में आने वाले 1 सितंबर को रसोई गैस की नई दरें लागू होने की संभावना है। रसोई गैस की कीमतों में किसी भी तरह की कटौती या बढ़ोतरी आपके जेब पर सीधा असर डालेगी।पिछले महीने यानी कि अगस्त की शुरुआत में हमें 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कीमतों में बदलाव देखने को मिला था हालांकि घरेलु इस्तेमाल होने वाले 14।2 किग्रा वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में बदलाव् नहीं हुआ था।

*कार खरीदना होगा महंगा:*

सितंबर महीने आगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल 1 सितंबर 2026 से टाटा और हुंडई की कारें महँगी होने वाली हैं। टाटा मोटर्स ने अपनी सभी वैरिएंट की कारों और एसयूवी की कीमतों में 25000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने वाली है वहीं हुंडई ने भी कारों के महँगी होने का एलान किया है।

*इस शहर में बढ़ेगी दूध की कीमतें:*

सितंबर महीने की शुरूआत में मुंबई के लोगों के जेब पर तगड़ा झटका लगने वाला है। एक सितंबर से यहां दूध की कीमत बढ़ने वाली है, हालांकि यह कीमत पैकेट वाले दूध पर लागू नहीं होगी। कीमतों में वृद्धि सिर्फ तबेला वाले दूध में होने जा रही है। इसकी कीमत 9 रूपए तक बढ़ने वाली है। दूध कारोबारियों का कहना है कि दाम में बढ़ोतरी पशु चारा की लागत में वृद्धि और अन्य होने खर्च में इजाफे के चलते किया जा रहा है।

*आईटीआर डेड लाइन खत्म:*

फाइनेंस एक्ट 2026 के जरिए इनकम टैक्स एक्ट 1961 में हुए बदलावों से शुरू नए रिटर्न-फाइलिंग कैलेंडर के तहत बिजनेस या प्रोफेशनल इनकम वाले गैर-ऑडिट टैक्सपेयर्स के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। सामान्य टैक्सपेयर्स के लिए यह 31 जुलाई थी। जो अभी तक फाइल नहीं कर पाए, उन्हें 1 सितंबर का इंतजार नहीं करना चाहिए। देर होने पर वे AY 2026-27 के लिए 31 दिसंबर 2026 या असेसमेंट पूरा होने से पहले (जो पहले हो) बिलेटेड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। देरी शुल्क ₹1,000 (आय ₹5 लाख तक) या ₹5,000 होगा।

You Might Also Like

*कहां जा रहा है दुनिया का काला धन? CJI सूर्यकांत बोले- हर 100 रुपये में 1 रुपया भी नहीं हो पाता रिकवर*

`NEWS HEADLINES` *🕎!!..देश दुनिया..!!🕎* *01/09/2026*

. `NEWS HEADLINES` *01/09/2026* *🕎 बिजनेस स्टैंडर्ड 🕎*

`NEWS HEADLINES` *01-09-2026* *बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं*

* मंगलवार, 01 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार *

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देश

*कहां जा रहा है दुनिया का काला धन? CJI सूर्यकांत बोले- हर 100 रुपये में 1 रुपया भी नहीं हो पाता रिकवर*

September 1, 2026
featured image
देश

`NEWS HEADLINES` *🕎!!..देश दुनिया..!!🕎* *01/09/2026*

September 1, 2026
featured image
देश

. `NEWS HEADLINES` *01/09/2026* *🕎 बिजनेस स्टैंडर्ड 🕎*

September 1, 2026
featured image
देश

`NEWS HEADLINES` *01-09-2026* *बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं*

September 1, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • ओपीडी में होगा गंभीर किडनी रेागियों का पंजीकरण – जीएसवीएमएस पीजीआइ की किडनी ट्रासप्लांट यूनिट में होगा किडनी रोगियों का इलाज
  • खेतरे के निशान के पास पहुंची गंगा, कटरी के कई गोवों तक पहुंचा पानी – लगातार बढते जल स्तर से डूबी खोतों में फसलें
  • *कहां जा रहा है दुनिया का काला धन? CJI सूर्यकांत बोले- हर 100 रुपये में 1 रुपया भी नहीं हो पाता रिकवर*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?