यूपी में महिला कर्मचारियों के लिए 2 सितंबर ललई छठ पर विशेषयूपी में महिला कर्मचारियों के लिए 2 सितंबर ललई छठ पर विशेष अवकाश, 4 सितंबर को जन्माष्टमी का रहेगा अवकाश
राजेश कटियार
लखनऊ/कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिला कर्मचारियों और शिक्षिकाओं को एक बड़ी सौगात देते हुए आगामी 2 सितंबर 2026 बुधवार को हलषष्ठी (ललई छठ) के पावन अवसर पर विशेष अवकाश की घोषणा की है। शासन द्वारा जारी महिला विशेष अवकाश सूची के अनुसार यह छुट्टी मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी सरकारी विभागों और संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं शिक्षिकाओं के लिए है। गौरतलब है कि ललई छठ का व्रत महिलाओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है जिसकी धार्मिक महत्ता को देखते हुए सरकार ने महिला कर्मियों को यह विशेष राहत दी है। इसके साथ ही शासन ने त्योहारों के इस सिलसिले में एक और बड़ी घोषणा की है जिसके तहत 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन प्रदेश के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पूरी तरह से छुट्टी रहेगी जिससे छात्र और शिक्षक दोनों ही हर्षोल्लास के साथ इस महापर्व को मना सकेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 2 सितंबर को हलषष्ठी (ललई छठ) के अवसर पर सभी महिला शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जिले के सभी परिषदीय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शासन के इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अवकाश, 4 सितंबर को जन्माष्टमी का रहेगा अवकाश
राजेश कटियार
लखनऊ/कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिला कर्मचारियों और शिक्षिकाओं को एक बड़ी सौगात देते हुए आगामी 2 सितंबर 2026 बुधवार को हलषष्ठी (ललई छठ) के पावन अवसर पर विशेष अवकाश की घोषणा की है। शासन द्वारा जारी महिला विशेष अवकाश सूची के अनुसार यह छुट्टी मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी सरकारी विभागों और संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं शिक्षिकाओं के लिए है। गौरतलब है कि ललई छठ का व्रत महिलाओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है जिसकी धार्मिक महत्ता को देखते हुए सरकार ने महिला कर्मियों को यह विशेष राहत दी है। इसके साथ ही शासन ने त्योहारों के इस सिलसिले में एक और बड़ी घोषणा की है जिसके तहत 4 सितंबर 2026 शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन प्रदेश के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पूरी तरह से छुट्टी रहेगी जिससे छात्र और शिक्षक दोनों ही हर्षोल्लास के साथ इस महापर्व को मना सकेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 2 सितंबर को हलषष्ठी (ललई छठ) के अवसर पर सभी महिला शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जिले के सभी परिषदीय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शासन के इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।




