इवीएम से होंगे आईएमए कानपुर, वोटिंग के 1 घंटे में आएंगे नतीजे
हरिओम की रिपोर्ट
– बैनर-पोस्टर और सोशल मीडिया प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध
कानपुर नगर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर शाखा के वर्ष 2026-2027 के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया है। परेड स्थित आईएमए भवन ‘टेंपल ऑफ सर्विस’ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा और नई चुनाव समिति ने चुनाव की तारीखों, कार्यक्रमों तथा कड़े नियमों की घोषणा की।
बताया गया इस बार वार्षिक चुनाव 27 सितंबर 2026 को आयोजित होंगे। मतदान प्रक्रिया को सुगम और त्वरित बनाने के लिए EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का इस्तेमाल किया जाएगा। वोटिंग समाप्त होने के महज एक घंटे के भीतर ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
आईएमए कानपुर के कुल 2,412 सदस्य डॉक्टर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोट डालने के लिए डॉक्टरों के पास आईएमए का वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य रहेगा। चुनाव समिति के सदस्यों डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. अलका शर्मा के अनुसार, कुल 58 पदों के लिए चुनाव होगा।
चुनाव समिति की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना भदौरिया और सचिव डॉ. जे. एस. कुशवाहा ने बताया कि चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और पारिवारिक माहौल में कराने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं जिनमें किसी भी प्रत्याशी या उनके समर्थकों को सोशल मीडिया पर प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी वहीँ शहर में कहीं भी बैनर, पोस्टर या होर्डिंग लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से निगरानी की जाएगी।
चुनाव का पूरा शेड्यूल:
नामांकन पत्र जमा करने की तारीख: 1 सितंबर से 6 सितंबर (शाम 5:00 बजे तक)
नामांकन पत्रों की जांच: 7 सितंबर
वैध प्रत्याशियों की लिस्ट: 8 सितंबर (सुबह 11:00 बजे)
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 10 सितंबर (शाम 5:00 बजे तक)
प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट: 12 सितंबर (सुबह 11:00 बजे)
मतदान और परिणाम: 27 सितंबर (रविवार) को सम्पन्न होंगे।




