*मूसानगर में घर के पीछे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप*

नाहर सिंह यादव
कानपुर देहात ।मूसानगर थाना अंतर्गत गौसगंज वार्ड नंबर-1में एक युवक का शव घर के पीछे पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सुशील के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार मृतक सुशील के भाई अनुज ने पड़ोस में रहने वाली शालू नाम की युवती से अगस्त महीने में कोर्ट मैरिज कर ली थी। आरोप है कि तभी से शालू के परिजनों की ओर से अनुज के परिवार को धमकियां मिल रही थीं।
मृतक की मां शिवक्रांति ने बताया कि धमकियों से परेशान होकर कल रात 50 महिलाएं और 20 पुरुष शिकायत लेकर थाने गए थे। आरोप है कि थाने पर सुनवाई नहीं हुई।
मृतक सुशील के भाई संदीप ने बताया कि लगातार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं पुलिस पर भी परिजनों ने कार्रवाई न करने और धमकाने का आरोप लगाया है
घटना की सूचना पर भीड़ बढ़ती देख कर भोगनीपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी राजेश सिरोही मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
मामले पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक एफ आई आर लिखे जाने की कारवाई जारी है मृतक की मां शिव कांति द्वारा दी गई प्रार्थना पत्र में शालू के पिता महाजन पुत्र छोटेलाल, राम आसरे पुत्र मैकू रिंकू पुत्र जगदीश अवधेश अंकुश शिल्पी पुत्री राम आसरे रामसेवक सहित कई अज्ञात लोगों के नाम दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया गया है।




