नए उत्तर प्रदेश की संकल्प शक्ति,
निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाते हुए अब तक 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं का सरकारी सेवाओं के लिए चयन किया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को आश्वस्त किया कि अगले 06 माह में विभिन्न क्षेत्रों में 01 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।




