*गंगाघाट पुलिस-एसओजी की संयुक्त कार्रवाई। लूट का खुलासा। मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल,
1गिरफ्तार। 2.95 लाख + अपाचे बाइक बरामद*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
थाना गंगाघाट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम* की संयुक्त कार्रवाई में कुछ दिन पहले हुई लूट का सफल अनावरण हुआ।
किन्नर वैशाली के घर डकारी में घुसकर आरोपियों ने मारपीट कर 2.95 लाख नकद, सोने-चांदी के जेवर, 3 मोबाइल और अपाचे बाइक लूट ली थी।
मुठभेड़ 9:25 बजे कनोड़िया पम्प के पास विकलांग स्कूल में दबिश के दौरान 2 बदमाशों ने फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। तीसरा साथी मौके से गिरफ्तार।
*गिरफ्तार अपराधी*
शईम उर्फ सोएब – फतेहपुर
शफीक उर्फ जग्गा- फतेहपुर
अली रजा उर्फ राजा – कानपुर
चौथा आरोपी वारिस उर्फ बालवीर फतेहपुर जेल में बंद_
बरामदगी 2,95,000 नकद, जेवर, 3 मोबाइल, अपाचे बाइक, 2 तमंचे 315 बोर, कारतूस।
पूछताछ में शफीक ने बताया लूट के बाद माल का बंटवारा काशीराम कॉलोनी सनिगवां में हुआ था। हथियार और DVR गंगानदी में फेंके गए।
प्रशंसा इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज ने टीम को 50,000 रुपये इनाम घोषित किया है।
टीम का नेतृत्व एसपी उन्नाव के निर्देशन में CO नगर विनी सिंह, गंगाघाट थानाध्यक्ष अजय सिंह, एसओजी प्रभारी जयप्रकाश यादव व सर्विलांस प्रभारी अतुल वर्मा की टीम ने कार्रवाई की। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




