प्रशिक्षुओं को वितरित की गई निःशुल्क ट्रेनिंग किट

कानपुर नगर, मेधावी फाउंडेशन द्वारा CSR प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित इंद्र IVF स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कल्याणपुर चुंगी, द्वितीय तल, सौभाग्य हॉस्पिटल, कानपुर* में आज सभी प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग मटेरियल वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को यूनिफॉर्म, बैग, कॉपी और पेन प्रदान किए गए।
सेंटर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, सरकारी प्रमाण पत्र और रोजगार सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने संस्था द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर खुशी जताई और कहा कि इस प्रकार की पहल से उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।