*बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है।*
SDPO शिवम कुमार ने बताया, “7 लोगों की मौत की खबर है। कहा जा रहा है कि वहां बिजली का एक खंभा गिर गया और लोग बिजली की चपेट में आ गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हम पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही सही वजह बता पाएंगे।”




