लखनऊ से हरदोई की ओर जा रही एक निजी बस रविवार सुबह करीब 10:00 बजे रहीमाबाद के भतोइया गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप वाहन ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस दूसरी लेन पर जा पहुंची। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री और चालक घायल हो गए।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिकअप को हरदोई निवासी विपिन चला रहा था। उसे झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों में रहीमाबाद के जिंदौर निवासी बस चालक एराज, मलिहाबाद कस्बा निवासी बस कंडक्टर सुदामा, डाला चालक विपिन, उसके बेटे अजय और रामसहाय शामिल हैं।
शेज़ीला की रिपोर्ट




