*घर पर ईंट-पत्थर से हमला, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कानपुर नगर, वादी मुकदमा श्री निखिल तिवारी पुत्र सुधीर तिवारी, निवासी ग्राम मर्दनपुर, थाना गुजैनी, कानपुर नगर द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना गुजैनी पर मु0अ0सं0 146/2026 धारा 125/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
वादी के अनुसार अभियुक्तगण 1. पंकज ठाकुर पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी मकान नं0 13, कालिका नगर, गोपालपुर, थाना पनकी, कानपुर नगर, 2. सनी गुप्ता पुत्र अज्ञात तथा 2 अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के घर के दरवाजे पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त प्रकरण की विवेचना के क्रम में थाना गुजैनी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पंकज ठाकुर उपरोक्त को आज दिनांक 11.08.2026 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना पनकी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध पूर्व में कुल 16 अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
हरिओम की रिपोर्ट




