*AICC के निर्देश पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने छात्रों के बीच पहुँचाया राहुल गांधी का संदेश/छात्रों की गूंज जनसभा में प्रयागराज पहुंचने का आमंत्रण पत्र बाँटा*
कानपुर, 4 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार आज कानपुर महानगर कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में काकादेव कोचिंग क्षेत्र में NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को “छात्रों की गूँज – प्रयागराज चलें” अभियान के अंतर्गत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश एवं आमंत्रण पत्र वितरित किया तथा आगामी 8 अगस्त, शाम 5 बजे, के.पी. ग्राउंड, प्रयागराज में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि देश का युवा आज बेरोज़गारी, पेपर लीक, महंगी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं से परेशान है। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती देने तथा उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठा रहे हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों से संवाद करते हुए उन्हें प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को एक मजबूत लोकतांत्रिक मंच देने की अपील की। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने राहुल गांधी के संदेश को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
कानपुर महानगर कांग्रेस ने कहा कि आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं कोचिंग क्षेत्रों में इसी प्रकार का जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक कांग्रेस का संदेश पहुँच सके।
अध्यक्ष पवन गुप्ता,भूपेंद्र भदौरिया,राकेश साहू,धर्मेंद्र सिंह,विनय पांडे,बृजेश गुप्ता,विनोद अवस्थी, लईक अहमद,हरिराम कटियार,दिनेश सिंह,विवेक पाल,जितेंद्र गिरी,राजेश सविता,विजय शाह,रामप्रकाश शर्मा,उमा मिश्रा,के के सिंह,अजय बाजपेई,राम स्वरूप वर्मा,मो रिजवान आदि थे।




