नर्सिंग स्टाफ पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन
कानपुर नगर, विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के उपलक्ष्य में बाल रोग अकादमी द्वारा कानपुर द्वारा बाल रोग विभाग सभागार हैलेट में नर्सिंग स्टाफ पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिसमें कुल 65 नर्सिंग एवं पेरामेडिकल स्टाफ ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ राहुल सिंह ने किया। नर्सिंग स्टाफ ने पोस्टर के माध्यम से स्तनपान के लाभ जैसे – रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, शिशु की बेहतर मानसिक व शारीरिक वृद्धि, माँ-बच्चे के बीच भावनात्मक संबंध की मजबूती को रेखांकित किया। डॉ आर पी सिंह ने स्तन पान से संबंधित विभिन्न जानकारी दी । इस अवसर पर बाल रोग अकादमी सचिव व विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र गौतम, डॉ. अरुण आर्य, , डॉ यशवंत राव, डॉ अमितेश यादव डॉ. प्रशांत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बाल रोग अकादमी कानपुर” द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल शिशु व मातृ स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, बल्कि समाज में स्तनपान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने हेतु एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण की ओर सशक्त कदम भी है।
हरिओम की रिपोर्ट




