*गंगाघाट पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 बाइक और 1 स्कूटी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
गंगाघाट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी बरामद की गई
SSP के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र अपनी टीम के साथ सरैया रेलवे क्रॉसिंग के पास बने ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर छोटू उर्फ बौका यादव पुत्र जोधा यादव निवासी बांगंरमऊ को चोरी की बाइक UP35 BM6873 के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में चोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर की गई अन्य चोरियों का भी खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर 3 अन्य मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी भी बरामद कर ली गईं।
बरामद वाहनों में से एक बाइक थाना दही में, एक बाइक कोतवाली सदर उन्नाव में और स्कूटी कोतवाली सदर कानपुर नगर में चोरी के मुकदमों से जुड़ी हैं। गंगाघाट पुलिस ने चोरी और चोरी का सामान रखने के आरोप में नए मुकदमे दर्ज किए हैं।
*अपराधिक इतिहास:* पकड़े गए आरोपी पर पहले से थाना बांगरमऊ, माखी में चोरी के मुकदमे और माखी थाने में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज है।
इस पूरी कार्रवाई में *थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व और टीम की सक्रियता की सराहना हो रही है।
*




